राष्ट्रीय
ओडिशा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 जवान शहीद
10-Sep-2020 2:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भुवनेश्वर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)| कालाहांडी-कांधमल सीमा पर स्थित जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
शदीद जवानों की पहचान मयूरभंज जिले के सुधीर कुमार टुडु (28) और अंगुल जिले के देबाशीष सेठी (27) के रूप में हुई है।
बुधवार को हुई इस घटना में कम से कम पांच नक्सली भी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में चार महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सली प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) से ताल्लुक रखते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे