राष्ट्रीय

तनातनी के बीच भी जान बचाई...
05-Sep-2020 5:57 PM
तनातनी के बीच भी जान बचाई...

नई दिल्ली, 5 सितंबर |भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान ही भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों की बड़ी मदद की। ये नागरिक भटक कर उत्तर सिक्किम में पहुंच गए थे, और वहां शून्य से नीचे के तापमान में उनकी हालत खराब थी। भारतीय सैनिकों ने तुरंत उन्हें ऑक्सीजन दी, खाना दिया, गर्म कपड़े दिए, और लौटने का रास्ता बताया। अभी यह साफ नहीं है कि दो चीनी पुरूष और एक महिला ऐसे मौसम में वहां पहुंचे कैसे थे। लेकिन भारतीय फौज ने इतनी जानकारी दी है कि उनकी सहायता के एवज में चीनी नागरिक बहुत आभार मानते हुए वापिस गए। यह मामला 3 सितंबर का है। 


अन्य पोस्ट