राष्ट्रीय
भगवान राम का हमारी संस्कृति और सभ्यता में विशिष्ट स्थान : गहलोत
05-Aug-2020 4:15 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जयपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान किया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, "भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता में एक अद्वितीय स्थान रखते हैं। उनका जीवन हमें सच्चाई, न्याय, समानता, करुणा और भाईचारा सिखाता है। हमें प्रभु राम द्वारा दिए गए मूल्यों के आधार पर एक समतावादी समाज की स्थापना पर ध्यान देने की आवश्यकता है।"
उन्होंने कहा, "भगवान राम का मंदिर हमारे देश में एकता और भाईचारे का प्रतीक बन सकता है।"
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे