राष्ट्रीय

लॉकडाउन , 260 से ज्यादा सस्ती हुई गैस
01-Jul-2020 10:30 PM
लॉकडाउन , 260  से ज्यादा सस्ती हुई गैस

नई दिल्ली, 1 जुलाई।  महीने की शुरुआत होते ही आम आदमी को एक झटका लगा है। कुकिंग गैस की कीमत में लगातार दूसरे महीने तेजी आई है, हालांकि यह मामूली बदलाव है। महानगरों में 14 किलोग्राम वाले नॉन-सब्सिडाइज्ड गैस सिलिंडर की कीमत में 4.50 रुपये की तेजी आई है। अलग-अलग शहरों में कीमत में अलग-अलग बदलाव हुआ है। वैसे अगर लॉकडाउन की बात करें तो इस दौरान यह 260 रुपये के करीब सस्ता हुआ है।
 
इधर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन के चलते लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल का भाव रोजाना बदलता है और LPG सिलिंडर की कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव होता है।
 
अब हाइवे प्रॉजेक्ट्स में चाइनीज कंपनी बैन!
 
दिल्ली में नॉन-सब्सिडाइज्ड 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 594 रुपये, कोलकाता में 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नै में 610.50 रुपये है। जून के महीने में यह कीमत दिल्ली के लिए 593 रुपये, कोलकाता में 616 रुपये, मुंबई में 590.50 रुपये और चेन्नै में 606.50 रुपये थी।
 
शहरों के नाम (14.2 किलोग्राम नॉन-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर) 1 जुलाई की कीमत 1 जून की कीमत
दिल्ली                      र594.00               र593.00
कोलकाता                 र620.50               र616.00
मुंबई                        र594.50                र590.50
चेन्नै                        र610.50                र606.50
 
 
कोरोना लॉकडाउन (25 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था) से ठीक पहले फरवरी महीने में घरेलू गैस की कीमत आसमान छू रही थी। पिछले चार महीने में इसकी कीमत में भारी कमी आई है। फरवरी में 12 तारीख को कीमत में बदलाव हुआ था।
 
शहरों के नाम (14.2 किलोग्राम नॉन-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर) 1 जुलाई की कीमत 12 फरवरी की कीमत
दिल्ली                       र594.00                  र858.50
कोलकाता                  र620.50                  र896.00
मुंबई                          र594.50                 र829.50
चेन्नै                          र610.50                 र881.00
 
12 फरवरी को कीमत में तेजी के बाद दिल्ली में 14 किलोग्राम वाले नॉन-सब्सिडाइज्ड गैस सिलिंडर की कीमत 858.50 रुपये, कोलकाता में 896 रुपये, मुंबई में 829.50 रुपये और चेन्नै में 881 रुपये थी। ऐसे में पिछले चार महीने में गैस की कीमत में 260 रुपये की गिरावट आई है।
 
बात अगर 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1135.50 रुपये, कोलकाता में 1197.50 रुपये, मुंबई में 1090.50 रुपये और चेन्नै में 1255 रुपये है। जून के महीने में इसकी कीमत दिल्ली में 1139.50 रुपये, कोलकाता में 1193.50 रुपये, मुंबई में 1087.50 रुपये और चेन्नै में 1254 रुपये थी।(navbharat times)

अन्य पोस्ट