राष्ट्रीय
मुंबई: मुलुंड में मेट्रो के पिलर का एक हिस्सा ढहा, तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका
14-Feb-2026 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 14 फरवरी । मुंबई के उत्तर-पूर्व इलाके मुलुंड में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का हिस्सा गिरने से तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ।
उन्होंने बताया, ‘‘खंभे का एक स्लैब टूटकर नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। अग्निशमन और पुलिसकर्मियों के अलावा मेट्रो निर्माण कंपनी के कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


