राष्ट्रीय
उत्तराखंड में हिमस्खलन; 57 मजदूर फंसे
28-Feb-2025 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
देहरादून, 28 फरवरी उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमावर्ती गांव माणा के पास शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 57 मजदूर फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि हिमस्खलन के कारण माणा और बद्रीनाथ के बीच सीमा सड़क संगठन का एक शिविर दब गया।
माणा भारत-तिब्बत सीमा पर 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अंतिम गांव है।
हिमपात और बारिश के जारी रहने के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे