राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर श्रम विभाग सचिव के खिलाफ प्राथमिकी, सात स्थानों पर छापेमारी
19-Feb-2025 4:55 PM
जम्मू कश्मीर श्रम विभाग सचिव के खिलाफ प्राथमिकी, सात स्थानों पर छापेमारी

नयी दिल्ली, 19 फरवरी  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर में श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव कुमार राजीव रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के सिलसिले में बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में सात स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रंजन ने कथित तौर पर बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने बंदूक लाइसेंस मामलों की जांच के दौरान रंजन की संपत्ति का विश्लेषण करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में सिविल सचिवालय में भी छापेमारी की गई जहां उनका कार्यालय स्थित है। (भाषा)

 


अन्य पोस्ट