राष्ट्रीय
आंध्र प्रदेश में एक मेडिकल छात्र ने आत्महत्या की
11-Feb-2025 2:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 11 फरवरी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित रंगाराय मेडिकल कॉलेज के 23 वर्षीय छात्र ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान आर. साई राम के रूप में हुई है। उसने अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली, जब कमरे में उसके साथ रहने वाला एक अन्य छात्र दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था।
अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "हमें अभी तक उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है, हम जांच कर रहे हैं।"
पुलिस के अनुसार, साई राम पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम के नजदीक एक गांव का निवासी था।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


