राष्ट्रीय

तमिलनाडु में चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में चार गिरफ्तार
07-Feb-2025 1:52 PM
तमिलनाडु में चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में चार गिरफ्तार

मणप्पारै (तमिलनाडु), 7 फरवरी तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पारै शहर के एक निजी विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में विद्यालय की एक कर्मचारी और उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटी बच्ची से जुड़े मामले में कर्मचारी का पति "मुख्य आरोपी" है।

यह घटना तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पारै में हुई। पुलिस एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां की गई हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात पीड़ित बच्ची के गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल की खिड़कियों के शीशे और फूलों के गमले तोड़ दिए। उन्होंने वहां खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचाया। (भाषा) 


अन्य पोस्ट