राष्ट्रीय
आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी अधिकारी की संपत्तियों पर छापेमारी
30-Jan-2025 1:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भुवनेश्वर, 30 जनवरी ओडिशा सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में एक सरकारी अधिकारी के विभिन्न परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।
अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर, बालासोर, जाजपुर और बोनाई सहित सात स्थानों पर तलाशी जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, विशेष सतर्कता न्यायाधीश, सुंदरगढ़ से जारी किए गए तलाशी वारंट के आधार पर एक टीम द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) के अधिकारी की संपत्तियों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
इस टीम में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तीन डीएसपी, 10 निरीक्षक और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


