राष्ट्रीय
मनमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित ‘अखंड पाठ’ में शामिल हुए सोनिया, खरगे और अंसारी
03-Jan-2025 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 3 जनवरी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा कुछ अन्य नेता शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित ‘अखंड पाठ’ ((गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ) में शामिल हुए।
मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर को 92 साल की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया।
उनके आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर उनकी स्मृति और सम्मान में शुक्रवार को ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर, परिवार के कई अन्य सदस्यों के अलावा सोनिया गांधी, खरगे, अंसारी तथा कुछ अन्य लोग शामिल हुए।
सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने ‘अखंड पाठ’ के दौरान सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ के कुछ अंश का पाठ किया। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


