राष्ट्रीय

कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदुत्व कार्यकर्ता गिरफ्तार
14-Nov-2024 1:28 PM
कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदुत्व कार्यकर्ता गिरफ्तार

बेंगलुरु, 14 नवंबर कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान को कथित तौर पर धमकी देने और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक हिंदुत्व कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में पुनीत केरेहल्ली ने कांग्रेस उम्मीदवार सी.पी. योगीश्वर के लिए प्रचार करते हुए खान द्वारा केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी को ‘कालिया’ कहे जाने पर, उनकी आलोचना की थी। योगीश्वर चन्नपटना विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केरेहल्ली ने खान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

खान के समर्थक की शिकायत के आधार पर चामराजपेट पुलिस ने केरेहल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।  (भाषा) 

 


अन्य पोस्ट