राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में महसूस किया गया 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का कोई नुकसान नहीं
13-Nov-2024 1:48 PM
जम्मू कश्मीर में महसूस किया गया 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

श्रीनगर, 13 नवंबर जम्मू कश्मीर में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि इस दौरान जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह सुबह दस बज कर 43 मिनट के आसपास महसूस किया गया।

कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए।  (भाषा) 

 


अन्य पोस्ट