राष्ट्रीय
झारखंड चुनाव: झामुमो ने दूसरी सूची जारी की, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी रांची से चुनाव लड़ेंगी
23-Oct-2024 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रांची, 23 अक्टूबर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को रांची सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
माजी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। वह झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह झामुमो की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं।
उन्होंने 2014 और 2019 में रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी।
इससे पहले, दिन में झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 13 और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


