राष्ट्रीय
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की
08-Sep-2024 1:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इम्फाल, 8 सितंबर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा की नयी घटनाओं के बीच रविवार सुबह 20 से अधिक विधायकों के साथ राज्यपाल एल आचार्य से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह पूर्वाह्न लगभग 11 बजे विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैठक लगभग एक घंटे तक चली।
यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या चर्चा हुई। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे