राष्ट्रीय

झारखंड में विशेष अभियान के दौरान 94 लोग गिरफ्तार
05-Aug-2024 12:49 PM
झारखंड में विशेष अभियान के दौरान 94 लोग गिरफ्तार

रांची, 5 अगस्त झारखंड पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 94 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत्ति से संबंधित और अन्य अपराधों में कथित तौर पर शामिल थे। इसके अलावा वे शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में भी वांछित थे।

बयान के अनुसार, रांची जोन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न मामलों में वांछित कुल 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘इन 94 लोगों में से रांची में 35, गुमला में 20, जमशेदपुर में 19, सरायकेला-खरसावां में 12, चाईबासा में छह और खूंटी से दो लोग गिरफ्तार किए गए।’’ (भाषा) 

 


अन्य पोस्ट