राष्ट्रीय

पथनमथिट्टा (केरल), 20 जुलाई कुवैत में रहने वाले पथनमथिट्टा के एक परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में आग लगने से मौत हो गई।
घटना शुक्रवार की रात कुवैत के अब्बासिया में हुई।
मृतकों की पहचान मैथ्यू मुजक्कल, उसकी पत्नी लिनी अब्राहम, उनके बच्चों इसाक और एरिन के रूप में हुई।
परिवार छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को कुवैत के लिए रवाना हुआ था।
एक रिश्तेदार ने शनिवार को मीडिया को बताया, ‘‘मैथ्यू पिछले 15 साल से वहां काम कर रहा था। उसकी पत्नी नर्स थी। बच्चे वहां पढ़ रहे थे। वे बृहस्पतिवार रात नेदुंबसेरी से छुट्टियां मनाकर गए थे।’’
यहां मृतकों के परिवार को अभी तक उनके शव गृह क्षेत्र में लाए जाने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
मैथ्यू के परिवार में उनकी मां और तीन भाई-बहन हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। (भाषा)