राष्ट्रीय
डीजेबी के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायकों को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर निकाला
08-Apr-2024 1:37 PM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 8 अप्रैल दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में सोमवार को चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायकों को मार्शल की मदद से दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया।
सदन की कार्यवाही विधानसभा सदस्यों द्वारा अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दे उठाने के साथ शुरू हुई।
भाजपा विधायक जल बोर्ड में हुई कथित अनियमितताओं पर चर्चा की मांग करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया और विपक्षी सदस्यों को बैठने के लिए कहा।
जब भाजपा विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे तो गोयल ने मार्शलों को उन्हें सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।
सदन से निकाले जाने के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे