राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: विदर्भ क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुईं प्रभावित
11-Feb-2024 4:13 PM
महाराष्ट्र: विदर्भ क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुईं प्रभावित

मुंबई 11 फरवरी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश होने से कपास सहित विभिन्न फसलें प्रभावित हुई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, यवतमाल, वर्धा और अमरावती जिलों में शनिवार को तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को क्षेत्र में बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था।

वर्धा जिले के एक राजस्व अधिकारी ने बताया, "बारिश और हवा के कारण कपास, गेहूं, चना, अरहर जैसी फसलें बर्बाद हो गईं हैं, राज्य के राजस्व अधिकारी जल्द ही नुकसान का आकलन करेंगे, क्योंकि खेत अभी गीले हैं।"

मौसम विभाग ने रविवार को भी विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में बारिश की 51 से 75 प्रतिशत संभावना है। (भाषा) 

 


अन्य पोस्ट