राष्ट्रीय

ओडिशा: पानी से भरे बर्तन में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत
20-Oct-2023 4:50 PM
ओडिशा: पानी से भरे बर्तन में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

संबलपुर, 20 अक्टूबर ओडिशा के संबलपुर जिले में पानी से भरे बर्तन में गिरने से दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना बृहस्पतिवार को रेढाखोल शहर में हुई।

मृत बच्ची की पहचान रेढाखोल के विवेकानंद बेउरा की छोटी बेटी निवेदिता बेउरा के रूप में हुई है।

बच्ची खेलते समय पानी से भरे बर्तन में गिर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के काम में व्यस्त थे।

जब माता-पिता को वह घर में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ समय के बाद उन्होंने उसे पानी से भरे बर्तन में पाया। परिवार के लोग उसे रेढाखोल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (भाषा) 


अन्य पोस्ट