राष्ट्रीय
कर्नाटक के हसन जिले में हाथी के हमले से महिला की मौत
18-Aug-2023 2:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हसन, (कर्नाटक) 18 अगस्त कर्नाटक में लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से लोग परेशान है। इसी बीच शुक्रवार को राज्य के हसन जिले में एक जंगली हाथी ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान कविता (37) के रूप में हुई है। जो वडुरु गांव में अपने माता-पिता से मिलने आई थी। यह घटना तब हुई जब कविता अपने घर के पीछे खेत में गई थी। वहीं अचानक से आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
परिवार के सदस्य तुरंत महिला को हासन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जंगली हाथी का पता लगाने और उसे स्थानांतरित करने की योजना बनाई है।
इस बीच गांव के लोगों ने लगातार हाथियों के हमले पर चिंता व्यक्त की है। (आईएएनएस)।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे