राष्ट्रीय
जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी: प्रियंका गांधी
07-Aug-2023 4:27 PM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नयी दिल्ली, 7 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व इन्साफ और सच की लड़ाई में समर्थन देने वाले करोड़ों देशवासियों का तहे दिल से धन्यवाद ।’’
‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार चार अगस्त को रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे