राष्ट्रीय

केरल : बस-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल
11-Jul-2023 1:29 PM
केरल : बस-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल

कन्नूर, 11 जुलाई उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में देर रात को कर्नाटक से आ रही एक निजी बस व विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 25 घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह हादसा देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर थोटाडा के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मृतक की पहचान कर ली है लेकिन परिवार द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी।

पुलिस ने कहा, 'बस में 28 यात्री सवार थे। बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।'

पुलिस ने बताया कि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

बस कर्नाटक के मनिपाल से केरल के पथनमथिट्टा जिले की ओर जा रही थी। ट्रक में मछलियां लदी हुई थीं। (भाषा) 


अन्य पोस्ट