राष्ट्रीय

मणिपुर में दो समूहों में गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल
07-Jul-2023 2:09 PM
मणिपुर में दो समूहों में गोलीबारी में दो की मौत, चार घायल

इंफाल, 7 जुलाई । मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी के दौरान कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

यह घटना शुक्रवार सुबह फौगाकचाओ इखाई गांव के पास हुई। घायल लोगों को चुराचांदपुर अस्पताल ले जाया गया है।

अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र पुलिस कर्मी तुरंत इलाके में पहुंचे और सशस्त्र कैडरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।  (आईएएनएस)।


अन्य पोस्ट