राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : झांसी में महापौर पद पर भाजपा जीती
13-May-2023 4:37 PM
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : झांसी में महापौर पद पर भाजपा जीती

लखनऊ, 13 मई उत्तर प्रदेश में जारी महापौर पद के चुनाव में झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने शनिवार को जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत के साथ शुरुआत की।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीसरे स्थान पर रही, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने चौथा स्थान हासिल किया।

निकाय चुनाव में झांसी की महापौर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

शहरी नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर और 1,401 नगरसेवकों के चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था। (भाषा) 


अन्य पोस्ट