राष्ट्रीय

कनकपुरा सीट से जीते कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार
13-May-2023 2:27 PM
कनकपुरा सीट से जीते कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार

(Photo:Qamar Sibtain/ IANS)


 नई दिल्ली, 13 मई  | कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने रामनगर जिले के कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से 57 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। शिवकुमार मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। भाजपा के आर. अशोक बड़े अंतर से हार गए, और जद (एस) के बी. नागराजू दूसरे स्थान पर रहे। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार शिवकुमार को 63,475 वोट, नागराजू को 11,306 वोट और अशोक को 10,086 वोट मिले।


मतगणना जारी है। प्रदेश में कांग्रेस 132 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा ने 66 सीटों पर बढ़त बनाई है।

कांग्रेस के के.एम. शिवलिंग गौड़ा ने अर्सिकेरे से 17 हजार से अधिक के अंतर से जीत हासिल की। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट