राष्ट्रीय

लुुधियाना में गैस रिसाव में 6 की मौत
30-Apr-2023 12:18 PM
लुुधियाना में गैस रिसाव में 6 की मौत

चंडीगढ़, 30 अप्रैल | लुधियाना के एक रिहायशी इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, गैस लीक के बाद छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।


उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने अपने घरों से बाहर आ गए। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट