राष्ट्रीय
खेत में मजदूरी कर रहीं छह महिलाओं की करंट लगने से मौत
02-Nov-2022 3:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमरावती, 2 नवंबर | आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बुधवार को छह महिला खेतिहर मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब बोम्मनहाल मंडल के दरगाह होन्नूर गांव में खेत में कटाई कर रहे खेतिहर मजदूरों पर हाईटेंशन तार गिर गया।
हादसे में कुछ अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
बिजली विभाग ने इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। घटना कैसे हुई इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही थी। (आईएएनएस)|
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे