राष्ट्रीय
अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, खोज अभियान जारी
21-Oct-2022 2:15 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईटानगर 21 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के मिगिंग में शुक्रवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को लेकर नियमित उड़ान पर था।
अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई और खोज अभियान जारी है।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे