राष्ट्रीय
चेन्नई एयरपोर्ट पर 880 ग्राम सोना जब्त, 2 गिरफ्तार
02-Mar-2022 7:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चेन्नई, 2 मार्च | सीमा शुल्क अधिकारियों ने भारत में सोने की तस्करी के प्रयास में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क आयुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई है।
सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, दुबई से यहां पहुंची एक महिला शक्ति जयकृष्णन को अधिकारियों ने रोका और उसके पास से सोना मिला।
उसकी जांच करने पर उसके इनरवियर यानी अंदर के कपड़ों में सोने के पेस्ट के चार बंडल छिपे मिले। बंडल बरामद कर लिए गए हैं।
अधिकारियों ने सोना लेने के लिए बाहर इंतजार कर रहे नागूर गनी को भी गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों की ओर से 880 ग्राम वजनी 40.55 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे