राष्ट्रीय

आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाला बजट : केशव
01-Feb-2022 5:51 PM
आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाला बजट : केशव

लखनऊ, 1 फरवरी | यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ विकास को ऱफ्तार देगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर मोदी सरकार का यह बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बजट है। 'मोदी हैं तो मुमकिन है' को चरितार्थ करते हुए यह आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ देश की आर्थिक मजबूती देने वाला है।

मौर्य ने कहा इसमें गांव, गरीब, किसानों और नौजवानों पर जोर है। उन्होंने खुशी जताते हुए कि यह खेती को मजबूत और किसानों की आय बढ़ाने वाला है जो देश की रीढ़ हैं। बजट के दिल में गांव और किसान हैं। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। बजट में जो योजनाएं दिखाई गई हैं, उनसे देश की मंडियां और अधिक मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए नई योजनाएं हैं, जो उनकी आय को बढ़ाने में मददगार होंगी। कृषि उपकरण सस्ते होंगे। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया गया है। गांव का विकास और युवाओं के रोजगार का विशेष ध्यान रखा गया है। नए बजट से किसानों में नई उम्मीदें जन्म लेंगी जो उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट