राष्ट्रीय

पाक के बलूचिस्तान प्रांत में हुए बम विस्फोट में 14 लोग घायल
03-Nov-2021 4:03 PM
पाक के बलूचिस्तान प्रांत में हुए बम विस्फोट में 14 लोग घायल

इस्लामाबाद, 3 नवंबर | पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खारन जिले में एक बम विस्फोट में 14 लोग घायल हो गए। सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि जिले की एक व्यस्त सड़क पर अज्ञात आतंकवादियों ने मोटरसाइकिल में रखे करीब चार से पांच किलोग्राम विस्फोटक से इस हमले को अंजाम दिया। घायल होने वाले सभी लोग वहीं के नागरिक थे।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और पुलिस ने विस्फोट स्थल पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेंजो ने हमले की निंदा की और अस्पताल को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाए। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट