राष्ट्रीय
असम : गांव में 2 बहने फंदे से लटकी मिलीं, परिवार ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
13-Jun-2021 8:20 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गुवाहाटी, 13 जून| पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में दो बहनें अपने ही गांव में स्थित एक पेड़ से लटकी मिलीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीड़ितों के परिजनों ने हालांकि आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर से लापता दोनों बच्चियों की हत्या करने से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने बताया है कि लड़कियों की उम्र 14 और 16 साल है।
पुलिस ने बताया कि अभयकुटी गांव के जंगल में शुक्रवार रात को लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके मिले।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोकराझार सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
अब तक घटना के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे