मोहला मानपुर चौकी
जिले में होंगे 17 शिविर, ग्रामीण क्षेत्र में 14 और शहरी क्षेत्र में 3 शिविर किए जाएंगे आयोजित
मोहला 2 मई। जन शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी करने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कुल 185 ग्राम पंचायत एवं एक नगर पंचायत सहित कुल 17 क्लस्टर लेवल पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आमजन को सुगम, पारदर्शी, एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध की जाएगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर विचारपुर, साल्हेभट्टी, मार्री, हंडीटोला, कोराचा, हेरकुटुंब, देववाडवी , कहगांव, आमाडुला, भंसुला, खरदी, कुम्हली, पीपरखर, रानाटोला, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में मंगल भवन, टाउन हॉल और कृषि मंडी में शिविर का होगा आयोजन।
विभिन्न थीम्स पर होंगे शिविर
सौर विद्युत, गरीबी उन्मूलन, धरती आबा, जल संचयन, आरोग्य सेवा, सहकार से समृद्धि, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सेवाओं का डिजिटलीकरण, स्वच्छता जैसे विषयों पर आधारित होंगे शिविर ।
विचारपुर क्लस्टर में चिल्हाटी, कोरचाटोला, मिर्चे, मुडपार, टाटेकसा, खुर्सिटीकुल, ओटेबंधा, पेंडलकुही, कुसुमकसा, झीटिया, खडख़ड़ी, तिरपेमेटा, हालमकोड़ो के लिए विचारपुर ग्राम पंचायत में होगा शिविर ।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने ली समीक्षा बैठक लेकर सभी अधिकारियों को उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर की तिथि की जानकारी नोटिस एवं मुनादी के माध्यम से दी जा रही है।इसके साथ ही सूचना वाहन के माध्यम से निरंतर सूचना दी जा रही हैं। कलेक्टर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर नागरिकों को शिविर में शामिल होने की अपील की हैं।


