मोहला मानपुर चौकी

जनप्रतिनिधियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद
02-May-2023 4:36 PM
जनप्रतिनिधियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 02 मई। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गंडई क्षेत्र के अधिकांश गांव में बोरे बासी का प्रबंध किया गया और बडे ही आत्मीयता के साथ मजदूर, जनप्रतिनिधि एवं अन्य ने बोरे बासी का सेवन किया। बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया गया।

ग्राम सहसपुर में मनरेगा अंतर्गत काम कर रहे मजदूरों के साथ विधायक प्रतिनिधि तहामिद खान कादरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेर सिंह मरावी, गोवर्धन मरावी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष तौहिद खान, जीवन झरिया, योगेश झारिया, अनुज पटेल ने मिलकर बोरे बासी का स्वाद लिया। ग्राम पंचायत पंडरिया में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, समाजसेवी नीलाम्बर वर्मा, रामकुमार पटेल, मोतीलाल जंघेल, मंडी अध्यक्ष संजू चंदेल, नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष चेतन देवांगन, विजय वर्मा, देवराज दास वैष्णव, गुलशन तिवारी, डॉ. गिरीपुंजे,  कपिनाथ महोबिया, ज्योति जंघेल,  संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, जिला पंचायत नोडल दिलीप कुर्रे,  तहसीलदार गंडई अमरदीप अंचल,  उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, सहायक परियोजना अधिकारी प्रकाश तारम,  जनसम्पर्क प्रभारी डॉ. मकसूद सहित अन्य जनप्रतिनिधि,  समाजसेवी,  नागरिक,  मजदूर ने बोरे बासी का स्वाद लिया।

ग्राम पंचायत मुंडाटोला एवं गंडई स्थित मनीकंचन केंद्र में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, ब्लाक अध्यक्ष रमेश साहू, चेतन देवांगन, मोतीलाल जंघेल, गुलशन तिवारी, रामकुमार पटेल, हेमंत वैष्णव, दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी,  सूरज नामदेव, अमित टंडन, अशोक जंघेल, कपिलकांत मोहबिया,  प्रेम साहू, प्रकाश मोहबिया, रिखीराम पटेल, गंगा पंचराम यदु, मोहन साहू, रमेश मरकाम, योगेश यदु, कुलदीप झा, राखी खान, अतुल, सहित स्टाफ एवं ग्रामीणों ने बोर बासी का स्वाद लिया।


अन्य पोस्ट