मोहला मानपुर चौकी

केन्द्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोला
12-Mar-2023 3:51 PM
केन्द्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ  कांग्रेसियों ने हल्ला बोला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी , 12 मार्च।
केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ  ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। होलिका दहन पर्व के दिन त्यौहार छोडक़र भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को घोर पूजीवंदी बताते इसे जनविरोधी करार दिया।

छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। केन्द्रीय उपक्रम डाकघर के सामने केन्द्र की आर्थिक नीतियो के विरोध में पहुंचे कांग्रेसियों ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को जनसामान्य के खिलाफ  बताया।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। होली पर्व से एक दिन पहले हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने तीन घंटे तक ब्लाक मुख्यालय में डाकघर तिरहा के समीप विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने संबोधित किया।

सभा को रामकिशन खंडेलवाल, उदेराम साहू, डेरहाराम मेश्राम, चंद्रप्रकाश दखने, शेषवरी ध््राुवे, बरम सिंह तोपसे, केशवराम ठेलिया आदि प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में कुमारी जुरेशिया, रमेश त्रिपाठी, श्याम सुंदर लाटा, तुरीत प्रसाद पिन्टू तिवारी, गोलू खान, शहाबुद्दीन कुरैशी, रवि हेनरी, राजकुमार ध््राुवे, रामचरण सारथी, महेश निषाद, मुकेश सिन्हा, मनीष बंसोड, राजु सोनवानी, सुकलाल निषाद, हुमन साहू, मयाराम ठाकुर, ओंकार बारसागढ़े सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट