मोहला मानपुर चौकी

26 को महासभा में शामिल होंगे ब्लॉक के 5 सौ कार्यकर्ता
24-Feb-2023 3:29 PM
26 को महासभा में शामिल होंगे ब्लॉक के 5 सौ कार्यकर्ता

हर सेक्टर से जााएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 24 फरवरी।
  कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन पश्चात राजधानी रायपुर में 26 फरवरी को आयोजित महासभा में शामिल होने ब्लॉक के 500  कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी रायपुर जाएंगे। छग में आयोजित कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है।

छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने एक आवश्यक बैठक आयोजित की। दो घंटे चली इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने की। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन पश्चात आयोजित महासभा में ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति को लेकर तैयारी बैठक की गई। बैठक में जोन व सेक्टरवार कांग्रेस के नेताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक के प्रारंभ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने जिला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले निर्देशों व कार्यक्रमों की जानकारी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी। ब्लॉक अध्यक्ष ने 26 फरवरी को आयोजित महासभा में ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में जोन प्रभारी रमेश त्रिपाठी, श्यामसुंदर लाटा, रामेन्द्र गोआर्य, पन्नालाल मेश्राम, राजकुमार ध्रुव,  डेरहाराम मेश्राम, मंडी उपाध्यक्ष उदेराम साहू, जनपद सदस्य षेशवरी ध्रुवे, खोमेन्द्री गांवरे, शमीमुद्दीन कुरैशी, विनोद डेहरिया, लोकदीप बंटी बोरकर, साजिद रहमानी, दामोदर मेश्राम, राजू सोनवानी, एल्डरमेन प्रमोद ठलाल, रजिया बेगम, हुमन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट