मोहला मानपुर चौकी

कांग्रेसियों ने गांधी के बताए मार्गों पर चलने लिया संकल्प
20-Nov-2022 3:43 PM
कांग्रेसियों ने गांधी के बताए मार्गों पर चलने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबागढ चौकी, 20 नवंबर।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती अवसर पर कांग्रेसियों ने उनका पुण्य स्मरण करते उनके बताए मार्गों और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। जयंती समारोह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने कांग्रेसियों को देश की आजादी से पहले एवं आजादी के बाद स्व. गांधी के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  स्व. गांधी की भारत में हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, बांग्लादेश का निर्माण, गरीबी हटाओ सहित कई उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में श्री मानिकपुरी ने कांग्रेसियों को इंदिरा के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पार्षद मुकेश सिन्हा, एल्डरमेन गोलू खान, पवन ठाकुर, राजा ठाकुर, डेविड कुमार, शेषवरी ध्रुर्वे, उमा पटेल, भगवती कौशिक, नूतन पाल एवं अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट