मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

अभाविप की नगर इकाई मनेंद्रगढ़ व चिरमिरी की नई कार्यकारिणी गठित
02-Jul-2026 4:15 PM
अभाविप की नगर इकाई मनेंद्रगढ़ व चिरमिरी की नई कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेंद्रगढ़, 2 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए नगर इकाई मनेंद्रगढ़ एवं चिरमिरी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने विद्यार्थी हितों, नेतृत्व निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मिलेगी नई गति-नगर इकाई मनेंद्रगढ़ में राज नामदेव को नगर मंत्री तथा महेश कौशिक एवं सोनाल कुमार को सह नगर मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। वहीं संगठन के विभिन्न आयामों में मोनित लालपुरे (एसएफडी प्रमुख), अभिषेक कुमार सिंह (एसएफएस प्रमुख), आदित्य शर्मा (आरकेएम प्रमुख), राहुल प्रजापति (विद्यालय प्रमुख), कृष्ण पनिका (एनएसएस प्रमुख), मनोज तिवारी (कार्यालय मंत्री) एवं शुभम सिंह (सोशल मीडिया प्रमुख) को दायित्व सौंपा गया। इसके साथ रागिनी देवांगन, साक्षी देवांगन एवं मानसी अग्रवाल को नगर कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। महाविद्यालय प्रमुख की घोषणा आगामी समय में की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्वधारियों का अभिनंदन करते हुए छात्र हितों और संगठन विस्तार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं में सुनीता जी, राजबली जी, देव कुमार, अमन, सुजल जी, विकास जी, मोनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चिरमिरी नगर में नई कार्यकारिणी के साथ संगठनात्मक मजबूती पर जोर-नगर इकाई चिरमिरी में अनुपम पांडे को नगर अध्यक्ष एवं सुमित केशरवानी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। सह नगर मंत्री के रूप में कुलदीप पांडेय, कोमल सिंह एवं प्रतिभा गुप्ता को जिम्मेदारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त नैतिक कुमार (कार्यालय मंत्री), अभिषेक कुमार (महाविद्यालय प्रमुख), प्रफुल्ल केशरवानी (विद्यालय प्रमुख), ओम कुमार (एसएफएस प्रमुख), मनीषी अग्रहरि (एसएफडी प्रमुख), आशु कुमार (एनसीसी प्रमुख), तनय कुमार (एनएसएस प्रमुख), साक्षी कुमारी (आरकेएम प्रमुख) एवं निखिल जायसवाल (सोशल मीडिया प्रमुख) को विभिन्न दायित्व दिए गए।

नगर कार्यकारिणी में सोहेल, ख़ुशबू सिंह, दीक्षा यादव, शान्या, सत्या, अंशु, प्रियांशु विश्वकर्मा एवं राजू को शामिल किया गया।

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम पांडे ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान तथा राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव सक्रिय रहेगा। कार्यक्रम में जिला संयोजक बलबीर पुशाम एवं जिला संगठन मंत्री अशोक यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।

अभाविप ने कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने के उद्देश्य से शिक्षा, नेतृत्व एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करेगी।


अन्य पोस्ट