मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

हसदेव नदी किनारे गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क में पौधरोपण
07-Jun-2026 10:19 PM
हसदेव नदी किनारे गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क में पौधरोपण

मनेन्द्रगढ़, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर हसदेव किनारे गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क में आयोजित वृक्षारोपण के कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी एवं पूर्व पार्षद गिरधारी जायसवाल सहित पार्षद स्वप्निल सिन्हा, अनिल प्रजापति, विद्यालय परिवार से संजय सेंगर, ज्योति श्रीवास्तव एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य सहित पीएम श्री विद्यालय चनवारीडांड़ के छोटे-छोटे छात्रों के हाथों का यह पौधा रोपण पर्यावरण चेतना की नई मिसाल बन गया।

संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़ के सदस्यों सहित ग्रीन वेली, पर्यावरण सचेतक संस्था के सदस्यों सहित नरोत्तम शर्मा, मोतीलाल यादव, विजय गुप्ता, एवं रेड क्रॉस सोसाइटी मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष शैलेश जैन की सहभागिता रही। संबोधन के संस्थापक सदस्य बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्क में लगाए गए आभार बोर्ड के प्रति वनमंडल मनेंद्रगढ़  के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिसमें गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को इस ऊंचाई तक लाने में सहयोगी संस्थाओं के सहयोग  को रेखांकित किया है।

 विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण चिंतकों  द्वारा गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क मनेंद्रगढ़ में  सैकड़ों की संख्या में गुलमोहर, मौलश्री, करंज, बोगन बेलिया जैसे पौधों का रोपण किया गया। स्कूली छात्रों ने भी पौधा रोपण किया।  वनमंडलाधिकारी चंद्र कुमार अग्रवाल एवं उपवन मंडल अधिकारी अवधेश सिंह के साथ रेंजर विश्वनाथ साहू और संबोधन संस्थान मनेंद्रगढ़ के पर्यावरण मंच द्वारा आयोजित छात्रों,  शिक्षकों अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित  इस अभियान में वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के समस्त कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

  कार्यक्रम में संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष पुष्कर लाल तिवारी के साथ-साथ अधिवक्ता कल्याण केसरी, श्याम बिहारी रैकवार, बीरेंद्र श्रीवास्तव, परमेश्वर सिंह,  नरेंद्र श्रीवास्तव  गौरव अग्रवाल,एवं अन्य सहयोगी सदस्यों ने नागरिकों को पौधारोपण करने में सहयोग दिया।   

वन मंडल अधिकारी चंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि इस फॉसिल्स पार्क को हम और नई ऊंचाइयां दे सके, जिसके अंतर्गत एक बड़े डायनासोर का निर्माण और इस पार्क को और खूबसूरती प्रदान करने के लिए इस तरह के वृक्षारोपण के कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते रहेंगे। नागरिकों के सुझाव पर उन्होंने पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु भविष्य में प्रोजेक्टर के माध्यम से पृथ्वी की संरचना और फॉसिल्स के बारे में फिल्म प्रस्तुति  का विशेष साप्ताहिक सत्र आयोजित करने का विश्वास दिलाया।

योग धारा एवं योग प्रतिष्ठान से विशिष्ट रूप से नीरज अग्रवाल, सतीश उपाध्याय एवं रायपुर से आए अतिथि योगाचार्य द्वारा संदेश एवं पौधा रोपण ने  कार्यक्रम  का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर रेंजर विश्वनाथ साहू द्वारा  पौधारोपण कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों,अधिवक्तागण सहित पत्रकार रामचरित द्विवेदी, रणजीत सिंह, राजेश सिन्हा सहित समस्त पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया।


अन्य पोस्ट