मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

जनदर्शन में सुनीं 45 शिकायतें
20-May-2026 6:11 PM
जनदर्शन में सुनीं 45 शिकायतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 20 मई। एमसीबी  जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मामले शामिल थे-भूमि विवाद, अतिक्रमण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व प्रकरणों से संबंधित आवेदन। इसमें पेंड्री, बोड बंधा, मेंड्रा, कोड़ा, महई और भैसाताल के निवासियों द्वारा भूमि और पट्टे से जुड़ी शिकायतें की गईं। लंबित पेंशन प्रकरण, पशु शेड निर्माण और शौचालय निर्माण की स्वीकृति न मिलने जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। 

लोन सेटलमेंट प्रक्रिया में अनियमितता, राजस्व अधिकारियों पर अवैध वसूली के आरोप और अवैध रेत खनन के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।


अन्य पोस्ट