मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

पीएम की अपील पर जिला प्रशासन बस से पहुंचा सुशासन तिहार के जिला स्तरीय शिविर
15-May-2026 7:30 PM
पीएम की अपील पर जिला प्रशासन बस से पहुंचा सुशासन तिहार के जिला स्तरीय शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेंद्रगढ़, 15 मई। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत एवं सामुदायिक वाहनों के अधिकाधिक उपयोग के आह्वान के अनुरूप आज कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अधिकारीगण बस के माध्यम से सुशासन तिहार के जिला स्तरीय शिविर ग्राम तिलोखन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुए।

इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा सामूहिक परिवहन को बढ़ावा देना है। अधिकारियों द्वारा सामुदायिक वाहन का उपयोग कर शासन की जनहितकारी पहल को व्यवहारिक रूप से अपनाने का संदेश भी दिया गया।


अन्य पोस्ट