मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
18वीं बटालियन ने स्वास्थ्य के लिए फिटनेस क्लास शुरू की
20-Apr-2026 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 20 अप्रैल। चैनपुर स्थित 18वीं बटालियन द्वारा जनसामान्य के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरभि पार्क में एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास शुरू की गई है। यह पहल बटालियन प्रमुख संजय शर्मा के निर्देशन में प्रारंभ की गई।
इस साप्ताहिक फिटनेस क्लास को निशुल्क रखा गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। यह क्लास प्रत्येक रविवार सुबह 6.30 बजे सुरभि पार्क के मैदान में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षक और साधक भी शामिल हो रहे हैं। इसमें संगीत के साथ विभिन्न शारीरिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। इस पहल में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


