मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 17 अप्रैल। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित आइसक्रीम पार्टी खुशी, उत्साह और सीख का सुंदर संगम बनी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी पसंदीदा आइसक्रीम का भरपूर आनंद लिया। और पूरे कार्यक्रम में उनकी खिलखिलाहट से माहौल खुशगवार बना रहा।
विद्यालय की काउन्सलर सोनाली दास ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं, जहां वे खेल-खेल में नई-नई बातें सीखते हैं। जैसे कि टेबल मैनर्स, स्पून एवं नैपकिन के इस्तेमाल के साथ ही स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन का प्रयोग करना सीखते है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने बच्चो को कई अन्य प्रकार के गतिविधियों की जानकारी देते हुए कुछ रोचक बातें बताई।
इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका साधना सिंह, रेखा दोहरे, प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, रश्मि प्रसाद, वैष्णवी जायसवाल, बी साई प्रीती, आरिका ख़ान, रुचि सेन, सबा परवीन, सौम्या सेन, सुनीता राम, रक्षा यादव, श्रष्टि केवट, राकेश पटवा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


