मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

गुणवत्तापूर्ण व रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल
15-Apr-2026 7:43 PM
गुणवत्तापूर्ण व रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल

शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

 अतिथियों का स्वागत शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर द्वारा किया गया। बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर ने अपने उद्बोधन में प्रकोष्ठ के उद्देश्यों की जानकारी दी।

जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन से जिले में शैक्षिक गुणवत्ता के विकास के साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने शिक्षा के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा छात्र-शिक्षक समन्वय पर बल दिया।

जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों के जुडऩे से संगठन को लाभ मिलेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज के सभी वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सतीश उपाध्याय ने किया।

बैठक में  प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतीश उपाध्याय, जिला पदाधिकारियों में दिनेश श्रीवास्तव,श्यामलाल बैगा, अमृत लाल तिवारी ऋषि राज श्रीवास्तव, अशोक नाविक, गणेश प्रसाद साहू, राम प्रवेश कुमार, एच डी द्विवेदी, रघुपति प्रसाद नावेद, एवं जिला कार्य समिति सदस्य सुमित्रा देवी प्रभाकर, दिनेश कुमार गुप्ता, नर्मदा प्रसाद राय, रामेश्वर साहू, आर सी राजवाड़े, रामप्रताप शर्मा, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट