मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 14 अप्रैल। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य पी. रविशंकर और शिक्षकों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर रूबी पासी ने किया।
इस अवसर पर शिक्षिका रूबी पासी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और कार्यों पर जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक समानता और संविधान निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़े पहलुओं को साझा किया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से उनके छात्र जीवन को प्रस्तुत किया।
एक प्रश्नोत्तरी गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुछ विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन से जुड़े दृश्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शिक्षिका प्रियंका शाह ने आभार व्यक्त किया।


