मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
स्काउट-गाइड का प्याऊ शुरु
27-Mar-2026 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 27 मार्च। गुरुवार को भारत स्काउट गाइड मनेन्द्रगढ़ द्वारा प्याऊ का प्रारंभ किया गया।
भारत स्काउट गाइड राज्य आयुक्त के निर्देशानुसार 26 मार्च से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में जनसहयोग और व्यापारिक संस्थान के सहयोग से प्याऊ प्रारंभ करने हेतु प्राप्त निर्देशानुसार मनेन्द्रगढ जिला संघ द्वारा जिला संगठन आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे के मार्गदर्शन में शा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में स्वयं एवं अर्चना वैष्णव प्राचार्य, व्याख्याता टी विजय गोपाल राव, राजीव सोनी, दिलीप जायसवाल, संतोषी, संतोष यादव, विकास खंड सचिव जितेन्द्र सिंह, जिला कब प्रशिक्षक राजेंद्र मिश्रा, अजय कुमार एवं गाईड की छात्राओं ने प्याऊ का शुभारंभ किया गया। जिसमें गुड़ एवं शीतल पेयजल के साथ राहगीरों की प्यास बुझाई जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


