मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
मनेंद्रगढ़ पालिका में एसीबी की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 23 मार्च। एमसीबी जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को दबिश देकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और एकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ठेकेदार चंद्रमणी वर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके निर्माण कार्यों का भुगतान जारी करने के बदले उनसे राशि की मांग की गई थी।
एसीबी ने जांच के बाद योजना बनाकर कार्रवाई की। एजेंसी के अनुसार, तय प्रक्रिया के तहत शिकायतकर्ता द्वारा राशि दिए जाने के दौरान टीम ने मौके पर हस्तक्षेप कर दोनों को हिरासत में लेकर अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


