मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेंद्रगढ़, 5 दिसंबर। मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खडग़वा स्थित गांव में एक हाथी ने ग्रामीण को घायल किया, वहीं 6 मवेशियों को मार डाला और एक भैस को घायल कर दिया। हाथी के उपद्रव से ग्रामीणों में दहशत का मौहाल बना हुआ है।
बीती रात मरवाही वनमंडल से आये एक दंतैल हाथी मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खडग़वा स्थित ग्राम फुनगा में खलिहान में सो रहे कुम्भकरण पर हमला कर घायल कर दिया, जिसे तत्काल खडग़वा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है, वहीं हाथी ने गांव में ही तीन गाय, एक भैस व दो बैल को मार डाला तथा एक भैस को घायल कर दिया।
हाथी के उपद्रव से ग्रामीणों में दहशत का मौहाल बना हुआ है।
विदित हो कि तीन चार दिनों से दंतेल हाथी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले से विचरण करते हुए छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले से होकर मनेंद्रगढ़ वनमंडल में प्रवेश किया था।
वन परिक्षेत्र अधिकारी खडग़वा शंखमुनी पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी विचरण की लगातार मुनादी करा ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की समझाईस के साथ हाथियों पर विभाग नजर बनाएं हुए है घायल ग्रामीण धान मिसाई कर अपने खलिहान से सोया हुआ था तभी हाथी ने हमला कर दिया जिसे तत्काल अपने वाहन से हॉस्पिटल लाया, जहाँ घायल का बेहतर उपचार हो रहा है, हाथी के हमले से हुई हानि का अवलोकन किया जा रहा है।


