मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 27 सितंबर। भरतपुर सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कल आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई संविदा भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने इस भर्ती को ‘पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया महाघोटाला‘’ करार देते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
गुलाब कमरो ने कहा कि नवा बिहान योजना अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन वात्सल्य के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति तथा मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में की गई संविदा भर्ती में गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं। पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं तात्कालिक जिला अधिकारी शुभम बंसल द्वारा पद का दुरुपयोग कर मनमाने ढंग से चयन किया गया। पूर्व विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और अमान्य अंकसूची धारकों को चयनित किया गया है। यहां तक कि ऐसे विश्वविद्यालयों के प्रमाणपत्र भी स्वीकार किए गए जो छत्तीसगढ़ राज्य में मान्यता प्राप्त नहीं हैं। इसके साथ ही जिले के योग्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर अन्य जिलों के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाया गया।
गुलाब कमरों ने कहा—यह एक संगठित महाघोटाला है, जिसे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी और तात्कालिक अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। इससे जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के की मांग की। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री अज्जू रवि, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


